न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 12 Jun 2022 08:07 PM IST
ख़बर सुनें
विस्तार
बांदा जिले में गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को तड़के तीन युवक दीवार फांदकर 53 वर्षीय महिला के घर में घुस गए और दुष्कर्म किया। पति के घर आने पर उसने घटना की जानकारी दी। उन्होंने थाने में दुष्कर्म सहित कई धाराओं में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।
बताया कि आरोपी शराब के नशे में और गांव के ही बताए गए हैं। दुष्कर्म पीड़िता ने बताया कि उसके दो पुत्र परदेस में काम करते हैं। पति घर से दूर पुरवा में स्थित मकान में सोने चले गए थे। घटना के वक्त वह अकेली थी। थाना इंस्पेक्टर ओम शंकर शुक्ला ने बताया कि नामजद तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपियों की उम्र 30 से 45 के बीच बताई गई है। पुलिस की एक टीम गिरफ्तारी के लिए लगाई गई है। दुष्कर्म पीड़िता का अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है।