ख़बर सुनें
बांदा। जिला पंचायत सदस्य सहित दो ग्राम प्रधान पद के उपचुनाव के लिए बुधवार को पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। हालांकि बारिश के कारण कई जगह पोलिंग पार्टियों के वाहन कच्चे रास्तों में फंस गए।
जसपुरा ब्लांक के जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 12 (जसपुरा प्रथम) 43 मतदान केंद्र के 82 मतदेय स्थलों के लिए मधुसूदन दास इंटर कालेज से पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। नरैनी ब्लॉक के ग्राम पंचायत रामनगर निस्फ व कमासिन ब्लॉक के ग्राम पंचायत तरायां में प्रधान पद के चुनाव के लिए विकास खंड कार्यालयों से पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमाकांत ने बताया कि मतदान गुरुवार की सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा।