ख़बर सुनें
जालौन। केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के आठ साल पूरे होने पर भाजपा नगर इकाई ने स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश गुप्ता ने कोरोना काल में स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका को सराहा। भाजपा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक धीरज बाथम ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी शासन का मूल्यांकन उसका स्वास्थ्य सेवाओं के आधार पर होता है। वर्तमान सरकार जन स्वास्थ्य को सर्वोच्च वरीयता देते हुए काम कर रही है। कार्यक्रम में उपस्थित डॉक्टर सहन बिहारी गुप्ता ने आश्वासन दिया कि स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा आम जनमानस की स्वास्थ्य सेवाओं में कमी नहीं होगी।
सीएचसी प्रभारी डॉ. केडी गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ रूप से उपलब्ध है। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष उषा गुप्ता ने कहा स्वास्थ्य सेवा में महिला कर्मियों की भूमिका बहुत अहम है। आशा बहुएं जिस प्रकार से काम कर रही हैं, वह सराहनीय है। नगर अध्यक्ष अभय राजावत ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन पवन अग्रवाल ने किया। इस मौके पर नगर महामंत्री कुंवर सिंह यादव, जसवंत साहू, सुशील प्रजापति, दुलारी जाटव, ललित शुक्ला आदि मौजूद रहे। उधर, जिला अस्पताल में चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना काल में दिए गए योगदान के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने सीएमओ डॉ एनडी शर्मा, सीएमएस डॉ अविनेश कुमार, डॉ अरविंद, डॉ संजीव, डॉ पंकज, कमलेश, धीरेंद्र, लालता आदि को सम्मानित किया।
————–
उत्कृष्ट कार्य के लिए चार विभूतियों का सम्मान
कोंच। संगठन पखवारा कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को जिला भाजपा जालौन के तत्वाधान में विकास भवन सभागार उरई में आयोजित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। इसमें कोंच ने भी अपना स्थान बनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बनाजी ने की। जिला प्रभारी संजीव श्रृंगीऋषि इसके मुख्य अतिथि थे। ार्यक्रम में सामाजिक संस्था दरिद्र नारायण सेवा समिति के संयोजक कढोरेलाल यादव बाबूजी, शिक्षा के क्षेत्र उल्लेखनीय योगदान के लिए शिक्षाविद् पूर्व प्रधानाचार्य केके मिश्रा और राज्यपाल पुरस्कृत ब्रजवल्लभ सिंह सेंगर तथा साहित्य के क्षेत्र में अंतरराज्यीय मंचों के अभिनंदित कवि एवं साहित्यकार नरेंद्र मोहन मित्र को सम्मानित किया गया।