08:33 AM, 05-Aug-2022
नैंसी पेलोसी पहुंची जापान
अपने एशिया दौरे के तहत अमेरिकी संसद की स्पीकर शुक्रवार को जापान की राजधानी टोक्यो पहुंच गईं। उन्होंने कहा, चीन ने मेरे ताइवान दौरे को एक बहाने के रूप में इस्तेमाल किया और हमले शुरू किए। उन्होंने कहा, हम यहां एशिया में ताइवान की यथास्थिति बदलने के लिए नहीं, बल्कि अमेरिका-ताइवान संबंध की वजह से हैं।
08:08 AM, 05-Aug-2022
China Taiwan Tension Live: नैंसी पेलोसी पहुंचीं जापान, बोलीं-चीन नहीं तय करेगा मेरी यात्रा का कार्यक्रम
जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने चीनी मिसाइलों को गंभीर समस्या बताया है। उन्होंने कहा है कि यह हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर समस्या है। दरअसल, गुरुवार को पांच चीनी मिसाइलें जापान के इईजेड क्षेत्र में आकर गिरीं थीं।