05:04 PM, 04-Aug-2022
ताइवान रक्षा मंत्रालय ने जारी किया बयान, किसी भी हमले का देंगे जवाब।
04:41 PM, 04-Aug-2022
चीन ने ताइवान स्ट्रेट में सैन्य गतिविधियां बढ़ाईं
पेलोसी की यात्रा से भड़के चीन ने ताइवान स्ट्रेट में सैन्य गतिविधियां बढ़ा दी हैं। वहीं जवाबी कार्रवाई में ताइवान ने भी अपने मिसाइल डिफेंस सिस्टम को एक्टिवेट कर लिया है कर लिया है। चीन और ताइवान के बीच तनाव बढ़ रहा है।
04:35 PM, 04-Aug-2022
जी-7 देशों में जापान के अलावा ये देश शामिल
जी-7 देशों के विदेश मंत्रियों ने बुधवार को चीन से ताइवान जलडमरूमध्य में तनाव कम करने और इसका शांतिपूर्ण हल निकालने का अनुरोध किया था। जी-7 देशों में जापान के अलावा कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, ब्रिटेन और अमेरिका जैसे देश शामिल हैं।
04:31 PM, 04-Aug-2022
चीन के विदेश मंत्री और उनके जापानी समकक्ष के बीच एक बैठक रद्द
चीनी विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि कंबोडिया में आसियान कार्यक्रमों के इतर चीन के विदेश मंत्री वांग यी और उनके जापानी समकक्ष के बीच एक बैठक रद्द कर दी गई है। एक नियमित मीडिया ब्रीफिंग में मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा कि ताइवान के बारे में सात देशों के समूह द्वारा दिए गए संयुक्त बयान से चीनी पक्ष बहुत नाराज है।
04:25 PM, 04-Aug-2022
चीन ने जापान के साथ होने वाली द्विपक्षीय वार्ता रद्द की
चीन ने जापान के साथ होने वाली द्विपक्षीय वार्ता से किनारा कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जी-7 के ताइवान पर नए बयान से नाराज होकर चीन ने ये फैसला लिया है।
04:20 PM, 04-Aug-2022
China Taiwan Tension Live Updates: ताइवान पर जी-7 देशों के रुख से चीन नाराज, जापान के साथ वार्ता रद्द की
अमेरिकी स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा ने चीन को भड़का दिया है। पेलोसी के जाने के बाद से चीनी सैनिकों का ताइवान सीमा पर जमावड़ा लग गया है और सेना ने सीमा पर जमकर मिसाइलें दागी हैं। सैन्य अभ्यास के दौरान ताइवान के आसपास पानी में कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं हैं। इसके अलावा उसने ताइवान के आसपास घेराबंदी भी तेज कर दी है। ताइपे के रक्षा मंत्रालय ने इसे क्षेत्रीय शांति को कमजोर करने वाली कार्रवाई करार दिया है। चीन-ताइवान तनाव पर अमर उजाला आपको दे रहा है लगातार अपडेट-