हमारा कसबा
  • हमारा कसबा
  • बुंदेलखंड
  • राष्ट्रीय
  • बिजनेस
  • स्पेशल
  • क्रिकेट
  • दुनिया
  • टेक ज्ञान
  • लाइफस्टाइल
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
हमारा कसबा
  • हमारा कसबा
  • बुंदेलखंड
  • राष्ट्रीय
  • बिजनेस
  • स्पेशल
  • क्रिकेट
  • दुनिया
  • टेक ज्ञान
  • लाइफस्टाइल
No Result
View All Result
हमारा कसबा
No Result
View All Result
Home Investing

Commonwealth Games 2022 Day 6 Highlights Lovlina Tejaswin Tulika Saurav Medals Birmingham Updates In Hindi – Cwg 2022: छठे दिन भारत ने जीते पांच पदक, ओलंपिक मेडलिस्ट लवलीना की हार ने चौंकाया, जूडो में तूलिका ने जीता रजत

News Desk by News Desk
August 5, 2022
in Investing
0
Commonwealth Games 2022 Day 6 Highlights Lovlina Tejaswin Tulika Saurav Medals Birmingham Updates In Hindi – Cwg 2022: छठे दिन भारत ने जीते पांच पदक, ओलंपिक मेडलिस्ट लवलीना की हार ने चौंकाया, जूडो में तूलिका ने जीता रजत


You might also like

Sports News: खेल जगत की आज की मुख्य खबरें

Commonwealth Games 2022 Gold Medal Winner Eldhose Paul Serving In Indian Navy And Product Of Dronacharya Tp Ou – Cwg: नौसेना में रहकर देश की सेवा करते हैं स्वर्ण जीतने वाले एल्डोस पॉल, द्रोणाचार्य अवॉर्डी कोच ने बनाया एथलीट

Commonwealth Games 2022 India Vs Australia Women’s Final Highlights Harmanpreet Smriti Jemimah Cricket Score – Cwg 2022: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को रजत से करना पड़ा संतोष, ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में नौ रन से हराया

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के पदकों की संख्या 18 पहुंच गई है। इनमें पांच स्वर्ण, छह रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं। छठे दिन भारतीय एथलीट्स ने पांच पदक जीते। जुडोका तूलिका मान ने रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, चार भारतीय एथलीट्स ने कांस्य पदक अपने नाम किए।

स्क्वैश में सौरव घोषाल, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत और गुरदीप और ट्रैक एंड फील्ड में तेजस्विन शंकर ने कांस्य पदक जीता। वहीं, ओलंपिक मेडलिस्ट बॉक्सर लवलीना बोर्गोहेन और 2019 एशियन चैंपियनशिप के सिल्वर मेडलिस्ट बॉक्सर आशीष कुमार की हार ने सभी को चौंका दिया।

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के अब तक के पदक विजेता

  • 5 स्वर्णः मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, पुरुष टेबल टेनिस टीम।
  • 6 रजतः संकेत सरगरी, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान।
  • 7 कांस्यः गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर।

आइए अब विस्तार से जानतें हैं छठे दिन भारत का प्रदर्शन कैसा रहा…
जूडो में +78 किलोग्राम भारवर्ग में भारत की तूलिका मान स्वर्ण पदक से चूक गई हैं। उन्हें फाइनल में स्कॉटलैंड की सारा एडलिंग्टन ने इपपोन से हरा दिया है। इस तरह तूलिका को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। जूडो में तीन तरह से स्कोरिंग होती है। इसे इपपोन, वजा-आरी और यूको कहते हैं।

इपपोन तब होता है, जब खिलाड़ी सामने वाले खिलाड़ी को थ्रो करता है और उसे उठने नहीं देता। इपपोन होने पर एक फुल पॉइंट दिया जाता है और खिलाड़ी जीत जाता है। सारा ने फाइनल में इसी तरह से जीत हासिल की।

हार के बाद तूलिका काफी निराश दिखीं। यह बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का जूडो में दूसरा रजत और कुल तीसरा पदक है। इससे पहले सुशीला देवी ने रजत और विजय यादव ने कांस्य जीता था। यहां पढ़ें राष्ट्रमंडल खेलों में तूलिका का सफर।
स्क्वैश में भारत के दिग्गज खिलाड़ी सौरव घोषाल ने कांस्य पदक जीत लिया है। कांस्य पदक के मैच में उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों के गोल्ड मेडलिस्ट जेम्स विल्सट्रोप को 3-0 से हराया। पहला गेम सौरव ने 11-6 से अपने नाम किया और दूसरा गेम भी 11-1 से जीत लिया। वहीं, तीसरे गेम में सौरव ने विल्सट्रोप को 11-4 से हरा दिया। जीत के बाद सौरव भावुक हो गए और रोने लगे। 

इस जीत के साथ सौरव ने इतिहास भी रच दिया है। स्क्वैश में महिला और पुरुष को मिलाकर सिंगल्स इवेंट में किसी भी राष्ट्रमंडल खेलों में यह भारत का पहला पदक है। सौरव राष्ट्रमंडल खेलों में स्क्वैश सिंगल्स इवेंट में पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए।
वेटलिफ्टिंग के 109 किग्रा भार वर्ग में भारत के लवप्रीत सिंह ने कांस्य पदक जीत लिया है। स्नैच राउंड में उन्होंने 163 किग्रा भार उठाया था। वहीं, क्लीन एंड जर्क के पहले प्रयास में उन्होंने 185 किग्रा भार उठाया। इस तरह उन्होंने मुकाबले में कुल 355 किग्रा भार उठाया। उन्होंने भारत को वेटलिफ्टिंग में नौवां पदक दिलाया।
भारतीय वेटलिफ्टर गुरदीप सिंह ने 109+ किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीत लिया है। उन्होंने स्नैच राउंड में तीन प्रयासों में 167 किलो का अपना सर्वश्रेष्ठ वजन उठाया। इसके बाद क्लीन एंड जर्क राउंड में 223 किलो का वजन उठाया। इस तरह कुल 390 किलो वजन उठाने के साथ गुरदीप ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

यह भारत का बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में वेटलिफ्टिंग में 10वां पदक है। 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने रिकॉर्ड नौ पदक जीते थे। तब टीम इंडिया वेटलिफ्टिंग में बेस्ट टीम रही थी। इस तरह भारत ने वेटलिफ्टिंग में पिछले (2018) राष्ट्रमंडल खेलों को पीछे छोड़ दिया है।
भारत के हाई जंपर तेजस्विन शंकर ने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। उन्होंने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में भारत के लिए पहला पदक जीता है। पुरुषों के हाई जंप में तेजस्विन ने 2.22 मीटर के जंप के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। तेजस्विन राष्ट्रमंडल खेलों में हाई जंप में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट हैं। तेजस्विन शंकर तीन दिन पहले ही बर्मिंघम पहुंचे थे। यहां पढ़ें कैसे जीते तेजस्विन।
विश्व चैंपियन बॉक्सर निकहत जरीन ने राष्ट्रमंडल खेलों में अपना और भारत के लिए एक पदक पक्का कर लिया है। वह 48-50 किग्रा (लाइट फ्लाई) वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। निकहत ने वेल्स की हेलेन जोन्स को हराया। उन्होंने यह मुकाबला 5-0 से अपने नाम किया। सेमीफाइनल में निकहत का सामना छह अगस्त को इंग्लैंड की सवानाह अलफिया स्टबली से होगा।
महिला बॉक्सिंग के 45-48 किलोग्राम भारवर्ग में नीतू  सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। इसके साथ ही उन्होंने कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लिया है। उन्होंने क्वार्टर फाइनल मैच में उत्तरी आयरलैंड की निकोल क्लॉयड को हराया। अब वह छह अगस्त को सेमीफाइनल में कनाडा की प्रियंका ढिल्लन से भिड़ेंगी।
बॉक्सिंग में 57 किलो भारवर्ग में भारत के मोहम्मद हुसामुद्दीन सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में नामीबिया के ट्राईअगेन मॉर्निंग डेवेलो को स्प्लिट डिसीजन में 4-1 से हरा दिया। हुसामुद्दीन ने राउंड ऑफ 16 में बांग्लादेश के मोहम्मर सलीम हुसैन को 5-0 से शिकस्त दी थी। क्वार्टर फाइनल में जीत के साथ हुसामुद्दीन ने कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लिया है।
भारत की बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन 66 से 70 किलोग्राम भारवर्ग (लाइट मिडल वेट) के क्वार्टर फाइनल में हारकर राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर हो गई हैं। उन्हें वेल्स की रोजी एकल्स ने 3-2 से हरा दिया। इस तरह लवलीना का सफर समाप्त हो गया।

टोक्यो ओलंपिक में कांस्य जीतने वाली लवलीना 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में भी कोई पदक नहीं जीत पाई थीं। वहीं, बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत से पहले लवलीना ने प्रैक्टिस नहीं कर पाने का आरोप लगाया था। जिसपर खूब बवाल भी हुआ था। यह विवाद कोच को लेकर हुआ था।

लवलीना ने आरोप लगाए थे कि उनकी कोच को खेल गांव में नहीं घुसने दिया जा रहा। उन्होंने कहा था कि आठ दिन पहले उनकी प्रैक्टिस बाधित हो रही है। इसके बाद आईओए ने कॉमनवेल्थ गेम्स मैनेजमेंट से बात कर उनकी कोच संध्या गुरुंग को खेल गांव में एंट्री दिलवाई थी। अब लवलीना की इस हार ने सबको चौंका दिया है। 
बॉक्सिंग में भारत के पदक की उम्मीदों को झटका लगा। 75 से 80 किलोग्राम भारवर्ग (लाइट हेवीवेट) में आशीष कुमार को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें एरॉन बोवेन ने 4-1 से हरा दिया। इस तरह आशीष क्वार्टर फाइनल से ही बाहर हो गए। हालांकि, मुकाबला कांटे का हुआ और आशीष ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। आखिर में रेफरी के फैसले ने सभी फैन्स को चौंका दिया।
राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। उसने अपने चौथे ग्रुप मैच में कनाडा को 3-2 से हराया। इस हार के बाद कनाडा की टीम का सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया है। भारतीय टीम पांचवीं बार राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल में पहुंची है। उसने पिछली बार 2018 (गोल्ड कोस्ट) में भी अंतिम-4 में जगह बनाई थी, लेकिन तब कांस्य पदक से चूक गई थी। भारत के लिए इस मैच में सलिमा टेटे, नवनीत कौर और लालरेम्सियामी ने गोल दागे। वहीं, कनाडा के लिए ब्रिएन स्टेयर्स और हन्ना ह्यून ने गोल किया।
मनप्रीत सिंह की अगुआई में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पूल-बी के अपने तीसरे मैच में कनाडा को 8-0 से हरा दिया है। टीम इंडिया के लिए छह अलग-अलग खिलाड़ियों ने गोल दागे। हरमनप्रीत सिंह और आकाशदीप सिंह ने सबसे ज्यादा दो-दो गोल दागे। इसके अलावा अमित रोहिदास, ललित उपाध्याय, गुरजंत सिंह और मनदीप सिंह ने भारत के लिए स्कोर किया।

इस जीत के साथ भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने सेमीफाइनल के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया है। कनाडा के खिलाफ जीत के बाद टीम इंडिया फिलहाल अपने ग्रुप (पूल-बी) में पहले नंबर पर पहुंच गई है। भारत के फिलहाल तीन मैचों में 7 अंक हैं। टीम इंडिया ने अपना पहला मैच घाना के खिलाफ 11-0 से जीता था, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ टीम को 4-4 से ड्रॉ खेलना पड़ा था।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। उसने अपने तीसरे ग्रुप मैच में बारबाडोस को 100 रन से हरा दिया। महिला टी20 क्रिकेट में भारत की यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उसने 2018 में मलेशिया को 142 रन से हराया था। भारतीय टीम इस जीत के बाद ग्रुप-ए में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। ऑस्ट्रेलिया पहले पायदान पर काबिज है। वहीं, बारबाडोस और पाकिस्तान की टीम बाहर हो चुकी है।
स्क्वैश में जोशना चिनप्पा और हरिंदर पाल सिंह संधू की जोड़ी ने श्रीलंका की कुरुप और रविंदू की जोड़ी को हरा दिया है। इसके साथ ही भारतीय जोड़ी ने प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। 
वेटलिफ्टिंग में महिलाओं के 87+ किलोग्राम भारवर्ग में भारत की पूर्णिमा पांडे छठे स्थान पर रहीं। उन्होंने स्नैच राउंड में 103 किलो का वजन उठाया। वहीं, क्लीन एंड जर्क में पूर्णिमा ने पहले प्रयास में 125 किलो का वजन उठाया। दूसरे प्रयास में 133 किलो वजन के लिए गईं, लेकिन नहीं उठा सकीं।

तीसरे प्रयास में उन्होंने कोशिश की, लेकिन विफल रहीं। ऐसे में कुल 228 वजन उठाने के साथ पूर्णिमा छठे स्थान पर रहीं। इंग्लैंड की एमिली कैंपबेल ने 286 किलो का वजन उठाया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, समोआ की फीगैगा स्टोवर्स कुल 268 किलो वजन उठाने के साथ रजत पदक अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया की कैरिस्मा अमोए ने कांस्य पदक हासिल किया।

विस्तार

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के पदकों की संख्या 18 पहुंच गई है। इनमें पांच स्वर्ण, छह रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं। छठे दिन भारतीय एथलीट्स ने पांच पदक जीते। जुडोका तूलिका मान ने रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, चार भारतीय एथलीट्स ने कांस्य पदक अपने नाम किए।

स्क्वैश में सौरव घोषाल, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत और गुरदीप और ट्रैक एंड फील्ड में तेजस्विन शंकर ने कांस्य पदक जीता। वहीं, ओलंपिक मेडलिस्ट बॉक्सर लवलीना बोर्गोहेन और 2019 एशियन चैंपियनशिप के सिल्वर मेडलिस्ट बॉक्सर आशीष कुमार की हार ने सभी को चौंका दिया।

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के अब तक के पदक विजेता

  • 5 स्वर्णः मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, पुरुष टेबल टेनिस टीम।
  • 6 रजतः संकेत सरगरी, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान।
  • 7 कांस्यः गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर।



Source link

News Desk

News Desk

Recommended For You

Sports News: खेल जगत की आज की मुख्य खबरें

by News Desk
August 7, 2022
0
Sports News: खेल जगत की आज की मुख्य खबरें

Disclaimer हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन...

Read more

Commonwealth Games 2022 Gold Medal Winner Eldhose Paul Serving In Indian Navy And Product Of Dronacharya Tp Ou – Cwg: नौसेना में रहकर देश की सेवा करते हैं स्वर्ण जीतने वाले एल्डोस पॉल, द्रोणाचार्य अवॉर्डी कोच ने बनाया एथलीट

by News Desk
August 7, 2022
0
Commonwealth Games 2022 Gold Medal Winner Eldhose Paul Serving In Indian Navy And Product Of Dronacharya Tp Ou – Cwg: नौसेना में रहकर देश की सेवा करते हैं स्वर्ण जीतने वाले एल्डोस पॉल, द्रोणाचार्य अवॉर्डी कोच ने बनाया एथलीट

ख़बर सुनें ख़बर सुनें भारत के लिए राष्ट्रमंडल खेलों में रविवार (सात अगस्त) का दिन ऐतिहासिक रहा। पुरुषों के ट्रिपल जंप में एल्डोस पॉल ने इतिहास रच दिया।...

Read more

Commonwealth Games 2022 India Vs Australia Women’s Final Highlights Harmanpreet Smriti Jemimah Cricket Score – Cwg 2022: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को रजत से करना पड़ा संतोष, ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में नौ रन से हराया

by News Desk
August 7, 2022
0
Commonwealth Games 2022 India Vs Australia Women’s Final Highlights Harmanpreet Smriti Jemimah Cricket Score – Cwg 2022: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को रजत से करना पड़ा संतोष, ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में नौ रन से हराया

ख़बर सुनें ख़बर सुनें भारतीय महिला क्रिकेट टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा है। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को नौ रन से हरा दिया। इस...

Read more

Commonwealth Games 2022: Indian Women’s Hockey Team Players Dance After Winning Bronze Medal; Savita Punia – Cwg 2022: ‘सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी’, कांस्य जीतने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम ने जमकर किया डांस, Video

by News Desk
August 7, 2022
0
Commonwealth Games 2022: Indian Women’s Hockey Team Players Dance After Winning Bronze Medal; Savita Punia – Cwg 2022: ‘सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी’, कांस्य जीतने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम ने जमकर किया डांस, Video

ख़बर सुनें ख़बर सुनें भारतीय महिला हॉकी टीम ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीता है। यह राष्ट्रमंडल खेलों में महिला हॉकी टीम का तीसरा पदक...

Read more

Commonwealth Games 2022: Story Of Savita Punia India Womens Hockey Team Captain Cwg Bronze Medal – Cwg 2022: भारत को हॉकी में 16 साल बाद पदक दिलाने वाली कप्तान सविता पूनिया की कहानी, पढ़कर नहीं रोक पाएंगे आंसू

by News Desk
August 7, 2022
0
Commonwealth Games 2022: Story Of Savita Punia India Womens Hockey Team Captain Cwg Bronze Medal – Cwg 2022: भारत को हॉकी में 16 साल बाद पदक दिलाने वाली कप्तान सविता पूनिया की कहानी, पढ़कर नहीं रोक पाएंगे आंसू

कहते हैं कि पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि पहचानने वाले की नजर पारखी होनी चाहिए। भारतीय महिला हॉकी टीम...

Read more
Next Post
Wazirx Ed Raids Wazirx Director’s Residences, Accounts Frozen – Wazirx: वजीरएक्स के निदेशक के ठिकानों पर ईडी छापा, खाते फ्रीज किए गए

Wazirx Ed Raids Wazirx Director's Residences, Accounts Frozen - Wazirx: वजीरएक्स के निदेशक के ठिकानों पर ईडी छापा, खाते फ्रीज किए गए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारा कसबा

हम इमानदारी की पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं. हमारा एकमात्र एजेंडा गाँव और अपनी जड़ों से जुड़े उन मुद्दों को एक राष्ट्रीय मंच देना है जो मेनस्ट्रीम मीडिया में जगह नहीं बना पाते. हमारे काम पर किसी भी कॉर्पोरेट समूह, राजनैतिक पार्टी, विचारधारा अथवा व्यक्ति का कोई दबाव नहीं है.

हमसे जुड़ें

Mob.- 8400008003

Mail – [email protected]

whatsapp – 8400008003

Add. – 21, Krishna Nagar, Lucknow 226023

© 2020 Unit by - Lazy Clicks Lazy clicks.

No Result
View All Result
  • हमारा कसबा
  • बुंदेलखंड
  • राष्ट्रीय
  • बिजनेस
  • स्पेशल
  • क्रिकेट
  • दुनिया
  • टेक ज्ञान
  • लाइफस्टाइल

© 2020 Unit by - Lazy Clicks Lazy clicks.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?