02:40 PM, 06-Aug-2022
CWG 2022 Live: टेबल टेनिस में शरथ कमल का मुकाबला शुरू
टेबल टेनिस के पुरुष एकल में शरथ कमल का मुकाबला शुरू हो चुका है। उनका सामना सिंगापुर के यंग आईजैक के साथ है।
02:37 PM, 06-Aug-2022
CWG 2022 Live: टेबल टेनिस में श्रीजा अकुला और टेनिसन की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में
टेबल टेनिस के महिला युगल में श्रीजा अकुला और टेनिसन की जोड़ी भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी है। भारतीय जोड़ी ने वेल्स की थॉमस और लारा की जोड़ी को 11-7, 11-4, 11-3 से हराया।
02:34 PM, 06-Aug-2022
CWG 2022 Live: टेबल टेनिस में मनिका और दिया की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में पहुंची
टेबल टेनिस के महिला युगल में मनिका और दिया की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी है। भारतीय जोड़ी ने मॉरिशस की होसनली और जालिम की जोड़ी को 11-5, 11-5, 11-3 से हराया।
02:22 PM, 06-Aug-2022
CWG 2022 Live: टेबल टेनिस में दो मुकाबले शुरू
टेबल टेनिस के महिला युगल में भारत के दो मुकाबले शुरू हो चुके हैं। मनिका बत्रा और दिव्या की जोड़ी का सामना मॉरिशस की जोड़ी से है। वहीं, श्रीजा अकुला और रीथ रिश्या की जोड़ी का मुकाबला वेल्स की टीम से है।
12:59 PM, 06-Aug-2022
CWG 2022 Live: भारत के लिए कैसा रहा आठवां दिन
कॉमनवेल्थ 2022 का आठवां दिन भारत के पहलवानों के नाम रहा। इस दिन भारत के छह पहलवान मैट पर उतरे और सभी ने पदक जीते। इनमें तीन स्वर्ण पदक, एक रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। पहलवान बजरंग पूनिया, दीपक पूनिया और साक्षी मलिक ने स्वर्ण जीता। अंशु मलिक ने रजत जीता। वहीं, दिव्या काकरन और मोहित ग्रेवाल ने कांस्य जीता। भाविना ने भी पैरा टेबल टेनिस के फाइनल में जगह बना ली है और पदक पक्का कर लिया है। भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आठवां दिन कैसा रहा जानने के लिए यहां क्लिक करें।
12:57 PM, 06-Aug-2022
CWG 2022 Live: आज इन खेलों में चुनौती पेश कर रहा है भारत
एथलेटिक्स
महिला 10 किमी वॉक फाइनल, भावना जाट और प्रियंका गोस्वामी, दोपहर 3:00 बजे
पुरुष 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल, अविनाश मुकुंद सेबल, शाम 4:20 बजे
महिला 400 मीटर रिले राउंड हीट 1 हिमा दास, दुती चंद, सरबनी नंदा, सिमी एनएस, शाम 4:45 बजे
महिला हैमर थ्रो फाइनल, मंजू बाला, रात 11:30 बजे
पुरुष 5000मी फाइनल अविनाश मुकुंद सेबल, 7 अगस्त, रात 12:40 बजे
पैरा एथलेटिक्स
महिला 55 – 57 शॉट पुट फाइनल, पूनम शर्मा, शर्मिला, संतोष, दोपहर 2:50 बजे
बैडमिंटन
महिला एकल क्वार्टर फाइनल, पीवी सिंधु, शाम 4:20 बजे
महिला एकल क्वार्टर फाइनल, आकर्षी कश्यप, शाम 6 बजे
पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल, लक्ष्य सेन, रात 10 बजे
पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल, किदांबी श्रीकांत, रात 10 बजे
महिला युगल क्वार्टर फाइनल, ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद, रात 10:50 बजे
पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल, सात्विक सैराज और चिराग शेट्टी, रात 11:40 बजे
बॉक्सिंग
महिलाओं का न्यूनतम वजन (45-48 किग्रा) सेमीफाइनल, नीतू, दोपहर 3 बजे
पुरुष फ्लाईवेट (48 किग्रा-51 किग्रा) सेमीफाइनल, अमित पंघाल, दोपहर 3:30 बजे
महिला लाइट फ्लाईवेट (48 किग्रा-50 किग्रा) सेमीफाइनल, निकहत जरीन, शाम 7:15 बजे
महिला लाइटवेट (57किग्रा-60किग्रा) जैस्मीन, रात 8 बजे
पुरुष वर्ल्टरवेट (63.5 किग्रा-67 किग्रा), रोहित टोकस- दोपहर 12:45 बजे
पुरुष सुपर हैवीवेट (92 किग्रा से अधिक), सागर, 7 अगस्त, रात 1:30 बजे
महिला क्रिकेट
भारत बनाम इंग्लैंड, सेमीफाइनल, दोपहर 3:30 बजे
लॉन बॉल
पुरुषों टीम (चार खिलाड़ी) स्वर्ण पदक मैच, भारत बनाम आयरलैंड, शाम 4:30 बजे
स्क्वैश
पुरुष युगल क्वार्टरफाइनल, वेलावन सेंथिलकुमार और अभय सिंह, शाम 5:15 बजे
मिश्रित युगल सेमीफाइनल, दीपिका पल्लीकल और सौरव घोषाल, शाम 6:45 बजे
हॉकी
पुरुष टीम सेमीफाइनल, दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत, रात 10:30 बजे
टेबल टेनिस
महिला युगल, अकुला श्रीजा और रीथ टेनिसन, दोपहर 2 बजे
महिला युगल, मनिका बत्रा/दीया पराग चितले, दोपहर 2 बजे
पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल, अचंता शरथ कमल, दोपहर 2:40 बजे
पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल, जी साथियान, दोपहर 3:25 बजे
पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल, सानिल शेट्टी, दोपहर 3:25 बजे
महिला एकल सेमीफाइनल, श्रीजा अकुला, शाम 4:10 बजे
पुरुष युगल सेमीफाइनल, अचंता शरत कमल और जी साथियान, शाम 4:55 बजे
मिश्रित युगल सेमीफाइनल, अचंता शरथ कमल और अकुला श्रीजा, शाम 6 बजे
पैरा टेबल टेनिस
पुरुष एकल वर्ग 3-5: कांस्य पदक मैच, राज अरविंदन अलगर, रात 10:45 बजे
महिला एकल वर्ग 3-5 कांस्य पदक मैच, सोनलबेन पटेल, 7 अगस्त रात 12:15 बजे
महिला एकल वर्ग 3-5 स्वर्ण पदक मैच, बहवीना पटेल, 7 अगस्त, रात 1:00 बजे
कुश्ती (दोपहर 3 बजे से शुरू)
पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा क्वार्टर फाइनल: रवि दहिया
पुरुष फ्रीस्टाइल 97 किग्रा क्वार्टर फाइनल: दीपक नेहरा
महिला फ्रीस्टाइल 76 किग्रा क्वार्टर फाइनल: पूजा सिहाग
महिला फ्रीस्टाइल 53 किग्रा, नॉर्डिक सिस्टम मैच, विनेश फोगाट
महिला फ्रीस्टाइल 50 किग्रा, नॉर्डिक सिस्टम मैच, पूजा गहलोत
पुरुष फ्रीस्टाइल 74 किग्रा 1/8 फाइनल, नवीन
महिला फ्रीस्टाइल 53 किग्रा- नॉर्डिक सिस्टम मैच, विनेश फोगाट
महिला फ्रीस्टाइल 50 किग्रा – नॉर्डिक सिस्टम मैच, पूजा गहलोत
महिला फ्रीस्टाइल 53 किग्रा – नॉर्डिक सिस्टम मैच, विनेश फोगट।
12:49 PM, 06-Aug-2022
CWG 2022 Day 9 Live: टेबल टेनिस में मनिका-दिया और श्रीजा-टेनिसन की जोड़ी जीती, पहलवानों से पदक की उम्मीद
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आज नौवां दिन है। इस इवेंट में भारत ने अब तक 26 पदक जीते हैं। इसमें आठ स्वर्ण, आठ रजत और नौ कांस्य पदक शामिल हैं। आठवें दिन छह भारतीय पहलवान मैट पर उतरे थे और सभी ने पदक जीते। नौवें दिन भी पहलवानों से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी। इसके अलावा भारतीय महिला क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी। मुक्केबाजी में पदक पक्का करने वाले सभी छह खिलाड़ी आज फाइनल में जगह बनाने के लिए उतरेंगे।