रामपुर में कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी व सोनिया गांधी से हो रही ईडी पूछताछ पर कहा कि विपक्ष ईडी-सीबीआई से डरने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा महंगाई के मुद्दे पर बहस करने से भाग रही है। इस दौरान उन्होंने 9 से 15 अगस्त तक निकलने वाली आजादी गौरव यात्रा के बारे में भी जानकारी दी।
हिमायत उल्लाह मार्केट में स्थित कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि महंगाई के मुद्दे पर संसद में भाजपा बहस से भाग रही है। सरकार ने अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए हिंदू और मुस्लिम की दीवार खड़ी कर रखी है। गीता और कुरान में हिंदू-मुस्लिम शब्द नहीं मिलेगा, उसमें सिर्फ इंसान मिलेगा। कहा कि आम जनता के लिए सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही लड़ रही है। किसान, नौजवान और महिलाओं के लिए प्रदेश में प्रियंका गांधी लड़ रही हैं। हाथरस, उन्नाव लखीमपुर जैसी घटनाओं पर सिर्फ कांग्रेस ने लड़ाई लड़ी।
अंग्रेजों के मुखबिरों से डरने वाली नहीं कांग्रेस
कहा कि जो सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है उसके घर ईडी और सीबीआई भेज दी जाती है। लेकिन कांग्रेस पार्टी अंग्रेजों के मुखबिरों से डरने वाली नहीं है। कांग्रेस पार्टी हमेशा गलत और अन्याय के खिलाफ लड़ी है। इस सरकार में किसानों की जो दुर्दशा हुई है वह कभी नहीं हुई। किसान आंदोलन में सैकड़ों किसानों ने अपनी जान गंवाई, लेकिन मोदी सरकार पर इसका कोई असर नहीं हुआ।
मोदी सरकार के ये सपने कभी पूरे नहीं होंगे
कहा कि हिंदुस्तान के लोकतंत्र को खत्म करने के जो सपने मोदी सरकार देख रही है, वह कभी पूरे होने वाले नहीं है। इस दौरान उन्होंने बताया कि नौ से 15 अगस्त तक कांग्रेस पार्टी हर लोकसभा क्षेत्र में आजादी गौरव यात्रा निकालेगी। जो जिले कि सभी विधानसभा और ब्लॉक से होकर गुजरेगी। यात्रा में लोकतंत्र और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा। कहा कि निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन इस बार सबसे अच्छा होगा और पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ेगी।
विस्तार

Source link