स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:20 PM IST
ख़बर सुनें
विस्तार
अमेरिका की एक अदालत ने पुर्तगाल और मैनचेस्टर युनाइटेड के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप के मुकदमे को खारिज कर दिया है। रिपोर्टों के अनुसार, नेवादा की एक महिला ने आरोप लगाया था कि 2009 में लास वेगास में दुष्कर्म किया था।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक आरोप लगाने वाली महिला ने रोनाल्डो के साथ 2010 में कथित तौर पर अदालत के बाहर 3,75,000 डॉलर का समझौता किया था, लेकिन अब वह और रकम की मांग कर रही थीं। अदालत ने कहा कि यह मुकदमा पूर्वाग्रह के साथ खारिज किया गया है, जिसका अर्थ है कि आरोप लगाने वाली महिला दोबारा मुकदमा दर्ज नहीं कर सकतीं।