अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:25 PM IST
भीषण गर्मी के बीच प्रदूषण भी कहर ढा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी बुलेटिन में रविवार को मेरठ देश के 133 प्रदूषित शहरों की सूची में दूसरे नंबर पर रहा। यहां एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 324 पहुंच गया। सेहत की दृष्टि से हवा बेहद खराब रही। बुजुर्गों और दमे के मरीजों को सांस लेने में भी तकलीफ हुई। वहीं अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.4 रहा जिससे लोग बेहाल रहे।
बुलेटिन के अनुसार हापुड और हरियाणा का कैथल प्रदूषण के मामले में रविवार को पहले नंबर पर रहा। मेरठ में सुबह से ही प्रंचड गर्मी के बीच शहरवासियों का जीना मुहाल हो गया। गर्मी के तेवर ऐसे थे मानो आसमान से आग बरस रही हो। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा रहा। भारतीय कृषि प्रणाली अनुंसधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा रहा। अभी गर्मी के तेवर बरकार रहेंगे और 17 व 18 जून को बूंदाबांदी और बादलों की गरज के बीच धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: Meerut: आज अमर उजाला कार्यालय में डॉक्टरों से संवाद करेंगे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक
जून में हवा दूसरी बार बेहद खराब श्रेणी में
दिनांक एक्यूआई
एक जून 257
दो जून 148
तीन जून 213
चार जून 212
पांच जून 251
छह जून 191
सात जून 231
आठ जून 343
नौ जून 269
10 जून 267
11 जून 346
12 जून 324
गर्मी के तेवर लगातार तल्ख:
तारीख अधिकतम न्यूनतम
7 42.6 24.0
8 42.1 27.2
9 43 26.8
10 42.2 6.8
11 42.0 24.9
12 42.6 23.4
विस्तार

Source link