ख़बर सुनें
भरुआसुमेरपुर। नेशनल हाईवे पर आगे जा रहे डंपर में पीछे से डंपर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में डंपर चालक व खलासी घायल हो गया। दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान चार घंटे क जाम लगा रहा है।
गुरुवार की रात दो बजे फैक्टरी एरिया में हाईवे पर डंपर ने अचानक ब्रेक लगा दिया। पीछे से दूसरे डंपर के टकराने से घाटमपुर थानाक्षेत्र के भीतरगांव निवासी चालक राजू (40) तथा कुमाऊपुर थाना साढ़ निवासी हेल्पर दशरथ (20) केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। फैक्टरी एरिया चौकी इंचार्ज रामबाबू यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और केबिन में फंसे चालक व हेल्पर को निकालकर सदर अस्पताल भेजा गया है।
हालत गंभीर होने पर दोनों को कानपुर रेफर कर दिया गया। घायल चालक के भाई जितेंद्र ने बताया कि उपचार के बाद हालत में सुधार हो रहा है। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त डंपरों को किनारे कराकर यातायात सामान्य कराया।