यहां पढ़ें फिल्म का रिव्यू
Jurassic World Dominion Review: इंसानी लालच से संकट में आई धरती की दास्तां, एक शानदार सीरीज का भावनात्मक समापन
पहले दिन की शानदार ओपनिंग
फिल्म ‘जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन’ ने रिलीज के पहले दो दिन भारत में अच्छा कारोबार किया। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 11.47 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेकर सबको चौंकाया भी। इस कमाई में अंग्रेजी संस्करण की हिस्सेदारी 8.5 करोड़ रुपये, हिंदी की 2.4 करोड़ रुपये, तमिल की पांच लाख रुपये और तेलुगू की हिस्सेदारी सात लाख रुपये रही। फिल्म की हिंदी में कमाई और अच्छी हो सकती थी लेकिन हिंदी भाषी क्षेत्रों में फिल्म की मार्केटिंग ठीक नहीं रही।
दूसरे दिन 20 फीसदी उछाल
शनिवार के दिन के अंतिम आंकड़ों के मुताबिक फिल्म के कलेक्शन में दूसरे दिन 20 फीसदी की बढ़ोत्तरी देखी गई और फिल्म ने सारी भाषाओं के संस्करणों को मिलाकर 12.07 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म ‘जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन’ ने रिलीज के दूसरे दिन अंग्रेजी में 7.93 करोड़ रुपये, हिंदी में 3.46 करोड़ रुपये और तमिल में 68 लाख रुपये कमाए। पहले दो दिन की कमाई को देखते हुए उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म रविवार को अच्छा खासा उछाल लेगी।
काम नहीं आया रविवार
रविवार को फिल्म ‘जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन’ अपनी बीते दिन की 20 फीसदी की बढ़त भी बरकरार नहीं रख सकी। शनिवार के मुकाबले रविवार को फिल्म का कलेक्शन सिर्फ 16 फीसदी के करीब ही बढ सका। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से फिल्म ‘जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन’ ने रविवार को 14 करोड़ रुपये की कमाई सारी भाषाओं के संस्करणों को मिलाकर भारत में की है। फिल्म का पहले वीकएंड का कुल कलेक्शन इस हिसाब से 37.54 करोड़ रुपये ही हो पाया है। ये कलेक्शन इतना नहीं है कि देश में अब तक रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्मों के पहले वीकएंड के कलेक्शन की टॉप 10 लिस्ट में इसे जगह मिल पाती।
देश में पहले सप्ताहांत सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची इस प्रकार है:
क्रमांक | फिल्म | पहले वीकएंड की कमाई (करोड़ रुपये में) |
1. | एवेंजर्स एंडगेम (2019) | 157.20 |
2. | स्पाइडरमैन नो वे होम (2021) | 108.37 |
3. | एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर (2018) | 94.30 |
4. | डॉ. स्ट्रेंज 2 (2022) | 79.50 |
5. | द लॉयन किंग (2019) | 54.75 |
6. | स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम (2019) | 46.66 |
7. | फास्ट एंड फ्यूरियस हॉब्स एंड शॉ (2019) | 42.90 |
8. | फास्ट एंड फ्यूरिस 8 (2017) | 41.63 |
9. | कैप्टन मार्वल (2019) | 40.71 |
10. | द जंगल बुक (2016) | 40.47 |