वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, स्टॉकहोम
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 22 Jun 2022 09:14 AM IST
ख़बर सुनें
विस्तार
स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम के पश्चिमी हिस्से में एक शॉपिंग मॉल में एक हमलावर ने लोगों पर चाकू से हमला बोल दिया। चाकू लगने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की हालत नाजुक बताई गई है।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि उसने एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। हमले में धारदार वस्तु का इस्तेमाल किया गया। अस्पताल के अधिकारियों ने घायलों की उम्र 40-50 साल के बीच बताई है। पुलिस प्रवक्ता मैग्नस जानसन क्लारिन ने बताया कि अभी हमले के कारण का पता नहीं चला है।