इन दिनों आलिया भट्ट का प्रेंग्नेंसी लुक हर किसी को पसंद आ रहा है। जिसमे वो अपने कंफर्ट के मुताबिक ढीले-ढाले और स्टाइलिश कपड़ें चुन रही हैं। सबसे खास बात कि इन कपड़ों में वो अपने बेली बंप को भी नहीं दिखा रही हैं। अगर आप प्रेग्नेंट हैं और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं। लेकिन बेली बंप को शो ऑफ करने से हिचकती हैं। तो इन स्टाइलिंग टिप्स को फॉलो कर सकती हैं।
अगर आप प्रेग्नेंट और बेली बंप को दिखाने में हिचकती हैं। तो अपने लिए ढीले कपड़ों का चुनाव करें। एक नंबर बड़े साइज के कपड़े ना केवल पेट को छुपाने का भी काम करेंगे। और आप उसमे कंफर्टेबल भी फील करेंगी। वैसे भी इन दिनों ओवरसाइज शर्ट और कपड़ों का ट्रेंड है। ऐसे में आप ट्रेडी लुक भी आसानी से पा लेंगी।
आप कुछ ऐसे कपड़ों को चुने जो पेट के पास से बिल्कुल ढीलें हों। जैसे कि अगर आप जींस पहन रही हैं तो पेपलम टॉप को पहन सकती हैं। वहीं आलिया भट्ट की तरह शरारा के साथ अंगरखा या फिर पेपलम डिजाइन के कुर्ते को चुनें। इनकी डिजाइन बस्ट एरिया के नीचे काफी घेरदार होती है। ऐेसे में शुरुआती छह महीने तक के बेली बंप को आसानी से इसमे छिपाया जा सकता है।
वहीं आलिया भट्ट ने बड़े ही स्मार्टली लूज फिटिंग बलून शेप की ड्रेस को ट्रेलर लांच के लिए चुना था। तो आप अगर किसी पार्टी में जा रही हैं तो बलून शेप के कपड़ों को चुनें। ये काफी कंफर्टेबल और बेली बंप को दुनिया की नजरों से बचाकर रखेंगे।
बड़े प्रिंट और डार्क कलर के कपड़े बॉडी शेप को सही नहीं दिखाते। जिससे आप पतली दिखती हैं। प्रेग्नेंसी में ब्लैक, ब्लू और डार्क पर्पल जैसे शेड को चुनें। जिन पर बड़े प्रिंट या फ्लोरल डिजाइन बनी हों। इसमे आपका बेली बंप आसानी से छिप जाएगा।