आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की घड़ी नजदीक आ गई है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे थे। तभी से बाॅलीवुड गलियारे में उनकी शादी चर्चा में थी। आलिया और रणबीर की शादी को लेकर उनके फैंस उत्साहित हैं। कई दिनों से सोशल मीडिया पर आलिया और रणबीर की शादी की तैयारियों के वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं। उनके घर पर मेहमानों के आने जाने से लेकर गिफ्ट आदि तक की फोटो देखने के लिए फैंस उत्सुक हैं। सबसे ज्यादा उत्सुकता आलिया भट्ट को दुल्हन के तौर पर देखने की है। लोग आलिया को दुल्हन के जोड़े में देखना चाहते हैं। आलिया से पहले कटरीना कैफ विक्की कौशल की दुल्हन बनी थी। अनुष्का शर्मा और दीपिका पादुकोण के दुल्हन लुक की आज भी लोग तारीफ करते हैं। खास बात ये है कि अनुष्का शर्मा की शादी के लहंगे से सुर्खियों में आई सब्यसाची मुखर्जी के डिजाइनर लहंगे को हर एक लड़की या एक्ट्रेस अपनी शादी में पहनना चाहती हैं। ऐसे में आलिया भट्ट भी पीछे नहीं हैं। आलिया भट्ट रणबीर संग अपनी शादी में सब्यसाची का लहंगा पहनने वाली हैं। चलिए जानते हैं कि आलिया भट्ट से पहले किन अभिनेत्रियों ने अपनी शादी में सब्यसाची का लहंगा पहना है।
हाल ही में एक्ट्रेस मौनी राॅय ने शादी की है। शादी में मौनी राॅय ने बंगाली और साउथ इंडियन रीति रिवाज से की थी। उनकी बंगाली शादी में मौनी ने डिजाइनर सब्यसाची का खूबसूरत लाल रंग का लहंगा पहना था। इस लंहगे के साथ मौनी ने जो ब्राइडल दुपट्टा कैरी किया था, वह पर्सनलाइज्ड था, जिस पर वैदिक मंत्र लिखे हुए थे।
लोगों में सब्यसाची का क्रेज अनुष्का शर्मा की शादी के समय से बढ़ा। अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली संग शादी के समय बहुत ही खूबसूरत पिंक रंग का लहंगा पहना था। इस ब्राइडल लहंगे को सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन किया था। अनुष्का के पिंक लहंगे पर फ्लोरल एम्ब्रॉएडरी की गई थी। अनुष्का के ब्राइडल लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आज भी पसंद किया जाता है।
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी ने सबसे ज्यादा चर्चा में रही थी। उनकी शादी भी दक्षिण भारतीय और पंजाबी रीति रिवाजों से हुई थी। दीपिका पादुकोण ने भी सब्यसाची के डिजाइन किए गए लहंगे को अपनी शादी में पहना था। सुर्ख लाल रंग के लहंगे के साथ उनके दुपट्टा बाॅर्डर ‘सदा सौभाग्यवती भव’ लिखा हुआ था।
विकी कौशल के साथ कैटरीना कैफ की शादी पर भी फैंस की नजर थी। इस प्राइवेट फंक्शन की तस्वीरें जब सामने आईं तो कैटरीना कैफ डिजाइनर सब्यसाची के लहंगे में नजर आईं थीं। लाल रंग के ब्राइडल लहंगे को मटका सिल्क से तैयार किया था। लहंगे पर हैवी एंब्रॉयडरी की गई थी और जरदोजी का काम किया गया था। कटरीना ने दुपट्टे पर हैंडमेड गोल्डन किरन की डिटेलिंग की गई थी।