09:09 AM, 15-Apr-2022
काला सागर में डूबा रूसी युद्धपोत
यूक्रेनी मिसाइल हमले में काला सागर में रूस का एक युद्धपोत डूब गया है। गुरुवार शाम रूसी रक्षा मंत्रालय ने भी इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि, गाइडेड मिसाइल क्रूजर मोस्कवा डूब गया है। रूस ने युद्धपोत पर यूक्रेनी हमले का खंडन किया है। रूस का कहना है कि, युद्धपोत आग लगने के कारण डूबा। हालांकि, यूक्रेन की ओर से पहले ही दावा किया जा चुका था कि, उनकी सेना ने युद्धपोत पर मिसाइल से हमला किया था। उधर, पेंटागन ने इसे रूस की सांकेतिक हार बताया है।
08:52 AM, 15-Apr-2022
24 घंटे में रूस ने खोए 39 सैनिक- यूक्रेन का दावा
यूक्रेन के सशस्त्र बलों के मुताबिक, दक्षिणी यूक्रेन में रूसी सैनिकों को काफी नुकसान हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 39 रूसी सैनिक मारे गए हैं, वहीं रूस के चार वाहन भी नष्ट कर दिए गए हैं।
08:50 AM, 15-Apr-2022
पांच यूक्रेनी के बदले छोड़े चार रूसी सैनिक
रूस-यूक्रेन जंग के बीच युद्ध बंदियों की अदला-बदली भी तेजी से चल रही है। यूक्रेनी ऑपरेशनल कमांड साउथ की रिपोर्ट के मुताबिक, उसने पांच यूक्रेनी सैनिकों के बदले चार रूसी सैनिकों को छोड़ दिया गया है।
07:47 AM, 15-Apr-2022
देश छोड़ने वालों में सबसे ज्यादा महिलाएं व बच्चे
देश छोड़कर जाने वालों में सबसे ज्यादा महिलाएं व बच्चे ही हैं। खबरों के मुताबिक, कुल शरणार्थियों की 90 प्रतिशत संख्या महिला व बच्चे हैं। दरअसल, पुरुषों को देश छोड़कर जाने की इजाजत नहीं है।
07:38 AM, 15-Apr-2022
Russia Ukraine War Live: रूस की सांकेतिक हार? यूक्रेन के मिसाइल हमले के बाद काला सागर में डूबा रूस का युद्धपोत