न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 10 Jun 2022 03:53 PM IST
ख़बर सुनें
विस्तार
हमीरपुर जिले में यमुना पुल से कूदकर शिक्षक ने जान दे दी। घटना के बाद मछुआरों ने खोजबीन कर शव को खोज निकाला है। पुलिस ने उसके बैग में मिले आधार कार्ड से शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी है। शिक्षक के स्कूल के कागजात मिले है।
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को करीब 11.30 बजे विश्व बैंक बर्रा कानपुर निवासी गोपाल गुप्ता ने बैग को पुल में रखकर यमुना पुल से छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मछुआरों की मदद से को खोज निकाला।
एसआई मनोज कुमार उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, शहर कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि गोपाल के परिजनों को सूचना दी गई और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।