ख़बर सुनें
राठ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर महामंत्री प्रमोद बजाज के पुत्र की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई।
नगर के कोट बाजार निवासी प्रमोद बजाज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर महामंत्री हैं। बताया शुक्रवार शाम करीब पांच बजे उनके पुत्र सुमित प्रकाश गुप्ता (33) पानी चलाने के लिए मोटर का प्लग बोर्ड में लगा रहे थे। तभी विद्युत करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉ अजय चौरसिया ने मृत घोषित कर दिया। मृतक बरतन मंडी में परचून की थोक दुकान किए थे। सूचना मिलते ही जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल, काशी प्रसाद गुप्ता, डॉ शिवप्रकाश गुप्ता, अमरजीत अरोरा, उमाशंकर गुप्ता आदि पदाधिकारियों ने सीएचसी पहुंच पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।