जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sun, 12 Jun 2022 07:18 PM IST
ख़बर सुनें
विस्तार
UP SI Result Out: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने उत्तर प्रदेश पुलिस के अंतर्गत आयोजित एसआई भर्ती, 2021 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ के रूप में उपलब्ध है। यह परिणाम शारीरिक परीक्षा (पीएसटी और पीईटी) और दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया के बाद जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने यूपी एसआई भर्ती में भाग लिया था, वे अपना परिणाम अब उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
UP SI Result Out: परिणाम का नोटिस जारी
बोर्ड ने बताया है कि यह परिणाम भर्ती के विज्ञापन के अनुसार उम्मीदवारों की श्रेष्ठता एवं उत्तर प्रदेश शासन द्वारा लागू आरक्षण नियमों के आधीन किया गया है। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर चयनित उम्मीदवारों का श्रेणीवार कटऑफ भी जारी कर दिया है।
UP SI Result Out: कब हुई थी परीक्षा?
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से एसआई भर्ती, 2021 के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 12 नवंबर से 02 दिसंबर 2021 तक किया गया था। परीक्षा ऑनलाइन माध्यम में आयोजित की गई थी और इसमें करीब 12 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था।